Pradhan Mantri Shram Yogi Mandhan Yojana 2024:- दोस्तों हम सभी अच्छी तरह से जानते हैं कि, भारत सरकार द्वारा देश के नागरिकों को लाभ प्रदान करने और उन्हे सुविधाएं देने के लिए कई योजनाओ को शुरू किया गया है। भारत सरकार महिलाओ के लिए, लड़कियों के लिए, युवाओ के लिए और बुजुर्गो के लिए अलग-अलग योजनाओ का संचालन करती है| जिससे सभी नागरिकों को सरकार की सुवधाओ का लाभ मिल जाता है। इसी के चलते है| सरकार ने देश के मजदूरो के लिए एक नई योजना का संचालन किया है जिसका नाम प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना है।
Pradhan Mantri Shram Yogi Mandhan Yojana 2024: सरकार देगी हर महीने 3000 रुपए, जाने पूरी जानकारी, Very useful


Table of Contents
इस योजना के माध्यम से सरकार मजदूरो को 60 वर्ष की आयु के बाद हर महीने 3000 रुपए की मासिक पेंशन देने वाली है। आज के इस आर्टिकल मे हम आपको प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना के बारे मे विस्तार से जानकारी देने वाले है जिसमे हम आपको बताएंगे की आप इस योजना का लाभ कैसे प्राप्त कर सकते है, बस इसके लिए आपको इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ना होगा।
प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना क्या है?
प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना भारत सरकार द्वारा शुरू की गई है। इस योजना के तहत असंगठित क्षेत्र के मजदूरो को सामाजिक और आर्थिक सहायता दी जाएगी| जब वह मजदूर 60 वर्ष के हो जाएंगे, यानि इस योजना के तहत सरकार मजदूरो को 60 वर्ष से अधिक आयु हो जाने पर हर महीने 3000 रुपए की पेंशन देने वाली है। इस योजना मे भारत के सभी श्रमिक वर्ग के लोग आवेदन कर सकते है। इस योजना से लाभ प्रात करने के बाद मजदूरो को बुढ़ापे मे अपने खर्चो के लिए किसी ओर पर निर्भर नही रहना पड़ेगा| जिससे वह स्वतंत्र रूप से अपना जीवन जी सकेंगे।
Pradhan Mantri Shram yogi Mandhan Yojana 2024:- Overview
योजना का नाम | Pradhan Mantri Shram Yogi Mandhan Yojana |
किसके द्वारा शुरू की गई | केंद्र सरकार द्वारा |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन और ऑफलाइन (CSC के द्वारा) |
उद्देश्य | असंगठित क्षेत्र के मजदूरो को वृद्धावस्था मे पेंशन राशि प्रदान करना |
आधिकारिक वेबसाइट | www.maandhan.in |
प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना का लाभ लेने के लिए नियम एंव शर्ते :-
इस योजना का लाभ केवल वही श्रमिक ले सकते है जो नीचे दिये गए सभी नियमो का पालन करके सारी शर्तो को पूरा करते है।
- 1. इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक के पास श्रमिक कार्ड होना चाहिए।
- 2. इस योजना मे सिर्फ असंगठित क्षेत्र के मजदूर ही आवेदन कर सकते है।
- 3. अगर किसी मजदूर का NPS, ESIC या EPF कटता है तो वह इस योजना का लाभ नही ले सकता है।
- 4. पेंशन की राशि प्राप्त करने के लिए लाभार्थी को 18 वर्ष से 40 वर्ष के बीच इस योजना मे आवेदन करना होगा।
- 5. इस योजना मे आवेदन करने वाले आवेदक का मासिक वेतन 15000 या फिर इससे कम होना चाहिए।
- 6. यदि आवेदक ने इस योजना मे पहले से आवेदन कर रखा है और किसी कारणवश उसकी मृत्यु हो जाती है तो उसके परिवार की पेंशन की 50% राशि प्रदान की जाएगी।
- 7. इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए कोई शैक्षणिक योग्यता निर्धारित नही की गई है।
- 8. इस योजना का लाभ उन आवेदको को नहीं दिया जाएगा जो किसी ओर पेंशन स्कीम का लाभ ले रहे है।
प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना का लाभ कौन-कौन ले सकता है?
वह सभी असंगठित मजदूर जिनकी मासिक आय 15000 रुपए से कम है वे इस योजना मे आवेदन कर सकते है।
- 1. छोटे और सीमांत किसान
- 2. भूमिहीन खेतिहर मजदूर
- 3. मछुआरे
- 4. पशुपालक
- 5. ईट भट्टा और पत्थर खदानों में लेबलिंग और पैकिंग करने वाले
- 6. निर्माण कार्य करने वाले
- 7. चमड़े के कारीगर
- 8. बुनकर
- 9. सफाई कर्मी
- 10. घरेलू कामगार
- 11. सब्जी तथा फल विक्रेता
- 12. प्रवासी मजदूर आदि
Pradhan Mantri Shram Yogi Mandhan Yojana 2024 के लिए आवश्यक दस्तावेज़
प्रधानमंत्री श्रम योगी मंधन योजना के लिए आवेदन करने हेतु निम्नलिखित दस्तावेज की आवश्यकता है:-
- 1. आधार कार्ड
- 2. पहचान पत्र
- 3. बैंक खाता पासबूक
- 4. श्रमिक कार्ड
- 5. मोबाइल नंबर
- 6. पासपोर्ट साइज़ फोटो
प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना मे आवेदन कैसे करें?
इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदको को आवेदन करना होगा, जिसकी पूरी प्रक्रिया हमने आपको बता दी है| जिसे फॉलो करके आप इसमे आवेदन कर सकते है।
- 1. इस योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदको को अपने सभी दस्तावेजो को लेकर नजदीकी जनसेवा केंद्र मे जाना है।
- 2. इसके बाद अपने सभी दस्तावेजो को सीएससी अधिकारी के पास जाम करवा देना है।
- 3. जिसके बाद CSC Agent आपका फॉर्म भर देंगे तथा आपको फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल कर दे देंगे।
- 4. जिसे आपको भविष्य के लिए सुरक्षित रख लेना है।
Important Links
Apply Online | Click Here |
Home Page | Click Here |